ईशान किशन शतक से चूके, सनराइजर्स हैदराबाद का ये बल्लेबाज तीन बार हो चुका है 90 पर आउट

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 09:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ईशान किशन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच के दौरान शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 91 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। रियान पराग की 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान अनलकी रहे और डोनोवन फरेरा के हाथों कैच आउट हो गए और शतक से वंचित रह गए। लेकिन वह इकलौते नहीं हैं बल्कि हैदराबाद के दो और बल्लेबाज हैं और 90 के फेर में फंसकर अपना विकेट गंवा चुके हैं। 

IPL में 90 के स्कोर पर आउट होने वाले हैदराबाद के बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो का नम्बर आता है। जॉनी बेयरस्टो पंजाब किंग्स के खिलाफ 2020 में 97 रन पर आउट हो गए थे। वहीं वार्नर एक-दो नहीं बल्कि तीन बार 90 के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। वॉर्नर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रांची में 2014 में 90 रन पर आउट हुए थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में 2015 में 91 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद में 2016 में 92 रन पर आउट हो गए थे। 

IPL में 90 के स्कोर पर आउट होने वाले SRH के बल्लेबाज

90 - डेविड वॉर्नर बनाम CSK, रांची, 2014
91 - डेविड वॉर्नर बनाम KKR, विशाखापत्तनम, 2015
92 - डेविड वॉर्नर बनाम RCB, हैदराबाद, 2016
97 - जॉनी बेयरस्टो बनाम PBKS, दुबई, 2020
91 - ईशान किशन बनाम RR, हैदराबाद, 2026

गौर हो कि हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 91 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। हैदराबाद ने शुरुआत खराब (अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर आउट) के बाद ईशान और ट्रेविस हेड की 55 रन की साझेदारी से जोश जगाया जिसे हैड के आउट होने के बाद ईशान ने कायम रखा और हेनरिक क्लासेन ने स्कोर 200 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। ईशान ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 40 रन की प्रभावी पारी खेली जिसमें एक चौका और 3 छक्के थे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके जबकि संदीप शर्मा, तुशार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट झटका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News