सबसे महंगे बिके ईशान किशन (15.25 करोड़), जानें उनकी 5 सबसे बैस्ट पारियां

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 09:59 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन पर आई.पी.एल. ऑक्शन 2022 के दौरान बड़ा दांव खेला गया। मुंबई  इंडियंस ने ईशान को 15.25 करोड़ देकर अपनी टीम के साथ रखा। ईशान अगर 16 करोड़ रुपए से आगे जाते तो वह सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाते। इससे पहले युवराज सिंह 16 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिरी क्यों ईशान किशन पर इतनी बड़ी बोली लगी। देखें उनकी पांच बैस्ट आईपीएल पारियां-

61 (40) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2017)


गुजरात लायंस की ओर से खेलते हुए ईशान किशन पहली बार चर्चा में आए थे जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत गेंदबाजी क्रम के खिलाफ 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए थे। गुजरात ने उक्त मैच में मात्र 154 रन बनाए थे क्योंकि गुजरात का मध्यक्रम बुरी तरह फेल हो गया था। रैना 2, दिनेश कार्तिक 0 तो एरोन फिंच 2 रन बनाकर चलते बने थे। जवाब में हैदराबाद ने वार्नर के 69, विजय शंकर के 63 रनों की बदौलत आठ विकेट से मैच जीत लिया था। 

62 (21) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2018)
मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार और इविन लुईस ने सधी हुई शुरूआत दी थी। लेकिन मध्यक्रम में आए ईशान किशन ने चौके छक्कों की बरसात कर स्कोर 200 से ऊपर ला खड़ा किया। ईशान ने 21 गेंदों में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम मात्र 108 रनों पर आऊट हो गई थी। 

99 (58) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2020)


बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए पड्डिकल के 54, फिंच के 52 तो डीविलियर्स के 55 रनों की बदौलत पहले खेलते 201 रन बनाए थे। मुंबई की शुरूआत खराब रही। रोहित 8, डिकॉक 14 तो सूर्यकुमार 0 पर आऊट हो गए। ऐसे में ईशान किशन ने एक छोर संभाला और दो चौके और नौ छक्कों की मदद से 99 रन बनाए अपनी टीम को जीत तक ले गए। इसमैच में पोलार्ड ने भी 25 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 60 रन बनाए थे। 

68 (37) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2020)
चेन्नई इस मैच में दम नहीं दिखा पाई। ऊपरी क्रम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। रुतुरााज 0, डु-प्लेसिस 1, रायुडू 2 तो जगदीशन 0 पर पवेलियन लौट गए। सैम कुरैन ने 52 रन बनाकर स्कोर 114 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उन्होंने महज 37 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाए और अपनी टीम को महज 12 ओवरों में 10 विकेट से जीत दिला दी 

84 (32) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2020)


हैदाराबाद के खिलाफ यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। ईशन ने महज 32 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उधर, सूर्यकुमार यादव ने भी 40गेंदों पर 82 रन ठोके। स्कोर 20 ओवरों में 235 रन तक पहुंचा। जवाब में हैदराबाद की टीम 193 रन ही बना पाई। ईशान अपनी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच रहे।

Content Writer

Jasmeet