ईशान किशन का धमाका, 16 गेंदों में ठोका अर्धशतक, इस दिग्गज की बराबरी की

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 08:25 PM (IST)

खेल डेस्क : मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 16 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। ईशान ने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। यह आई.पी.एल. इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ईशान किशन अब केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की उस कैटेगरी में आ गए हैं जिसमें भारतीय द्वारा दो बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाए गए हैं। देखें रिकॉर्ड-

आई.पी.एल. इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक
14 गेंद : केएल राहुल
15 गेंद : युसूफ पठान 
15 गेंद : सुनील नेरेन
16 गेंद : सुरेश रैना
16 गेंद : ईशान किशन

सीजन का सबसे तेज अर्धशतक
16 ईशान किशन
17 किरोन पोलार्ड
18 पृथ्वी शॉ
19 यशस्वी जायसवाल

सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा स्कोर
63 गेंद ईशान किशन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
50 गेंद यशस्वी जायसवाल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
48 गेंद पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

Content Writer

Jasmeet