ISL: एफसी पुणे से घर में हारी मुंबई सिटी
punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 10:32 AM (IST)
मुंबई: एफसी पुणे सिटी ने रविवार को इंडियन सुपर लीग के महाराष्ट्र डर्बी मुकाबले में मुंबई सिटी को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ पुणे ने प्लेआफ की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है जबकि दूसरी ओर मुंबई की उम्मीदों को धक्का लगा है।
मुंबई की लगातार चौथी हार
इस जीत से एफसी पुणे सिटी की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। टीम ने तीसरे स्थान पर मौजूद जमशेदपुर एफसी पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जबकि शीर्ष पर चल रहे बेंगलुरू एफसी से पांच अंक पीछे है। मुंबई सिटी की यह लगातार चौथी हार है और अगर टीम को अंतिम चार में जगह बनानी है तो उम्मीद करनी होगी कि अन्य नतीजे उसके पक्ष में रहें।
.@FCPuneCity were deserved winners in the Maharashtra Derby after goals from Diego Carlos and @marcelinholeite gave them the three points!#LetsFootball #MUMPUN pic.twitter.com/9zY6542Rty
— Indian Super League (@IndSuperLeague) February 12, 2018
पुणे सिटी के लिए राजू गायकवाड़ ने 18वें मिनट में आत्मघाती गोल किया जबकि मार्सेलिन्हो ने 83वें मिनट में गोल दागा। मुंबई के पास 68वें और 70वें मिनट में सम्भवत: बराबरी और आगे निकलने का मौका था लेकिन पहली बार इमाना और दूसरी बार बलवंत सिंह इसका लाभ नहीं उठा सके।