वार्डरोब मॉलफंक्शन में फंसी 60 साल की महिला पत्रकार पाओला फेरारी, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 06:43 PM (IST)

नई दिल्ली : इटली की खेल पत्रकार पाओला फेरारी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 60 साल की पाओला फेरारी पर फैंस ने जान-बूझकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। पत्रकारिता के कई अवॉर्ड जीत चुकी पाओला फेरारी एक टीवी शो के दौरान वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो गई। हालांकि फैंस का कहना है कि पाओला ने जानबूझकर ऐसा किया। वहीं, पाओला इसे वार्डरोब मॉलफंक्शन ही बता रही हैं।

हुआ यूं कि एक टीवी शो के दौरान जब होस्ट के साथ उनकी बातचीत चल रही थी तब उनके क्रॉस लैग पोजीशन बदलने पर विवाद हो गया। फैंस ने लिखा- पालोआ ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन की ब्लाकमास्टर मूवी ‘बेसिक इन्सटेंट’ के एक सीन को कॉपी किया। वहीं, पालोआ इससे इंकार हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

बता दें कि पाओला फेरारी यूरोप 2020 के दौरान इटली के लिए प्रमुख चेहरा रही हैं। वह 60 साल की उम्र होने के बावजूद अपनी ग्लैमरस लाइफ के लिए जानी जाती हैं। 2008 में वह आम चुनाव भी लड़ी थीं। 1997 में उन्होंने मार्को बैनडिटी के साथ शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं। 2014 में भी पाओला चर्चा में आई थी जब उन्होंने चेहरे के कैंसर से बचने के लिए आपरेशन करवाने की बात कही थी। 
 

Content Writer

Jasmeet