देखें कैसे जडेजा ने अंपायर से नई गेंद लेकर किया मोईन अली का शिकार

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्लीः ओवल के मैदान पर जारी आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन जब इंग्लैंड टीम का स्कोर 62 था, तब भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अंपायर से गेंद बदलने की मांग की। दरअसल, गेंद की मूल स्थिति खो गई थी, जिस कारण जडेजा ने गेंद बदलने की मांग उठाई। मजेदार बात यह रही कि इसकी अगली ही गेंद पर जडेजा ने मोईन अली को आउट कर दिया।

जडेजा ने अंपायर के पास जाकर गेंद की मूल स्थिति नापने को कहा। अंपायर ने जब गेंद की जांच की तो उसकी मूल स्थिति नहीं रही। इसके बाद अंपायर ने नई गेंद मंगवाने के लिए इशारा किया। इसके बाद तो मानो जैसे जडेजा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने 27वें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली को क्लीन बोल्ड किया। अली 52 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पहली पारी में 332 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने भारत को उसकी पहली पारी में 292 पर ऑलआउट कर 40 रन की बढ़त हासिल की थी। मेजबान टीम के पास दूसरी पारी में अब तक कुल 154 रन की बढ़त हो गई है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। दिन का खेल समाप्त होने के समय अपना आखिरी मैच खेल रहे एलेस्टेयर कुक 125 गेंदों की पारी में तीन चौकों की मदद से 46 रन और कप्तान जोए रूट 43 गेंदों की पारी में पांच चौकों के सहारे 29 रन बनाकर नाबाद लौटे।
 

Mohit