IPL यूनिक रिकॉर्ड : बैक टू बैक छक्के खाने में जडेजा हैं अव्वल, ये गेंदबाज़ भी शामिल हैं इस फेहरिस्त में

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:30 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 19 सितम्बर से यू.ए.ई. के मैदानों पर होनी है। तो इसी बीच हम आपके सामने लेकर आए हैं आईपीएल के कुछ ऐसे यूनीक रिकॉर्ड जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। तो चलिए इसकी शुरुआत करते हैं आईपीएल 2020 के ओपनिंग मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस से। अबुधाबी के मैदान पर जब सीएसके टीम मुंबई के सामने होगी तो चेन्नई के ऑलराऊंडर रविंद्र जडेजा एक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे। यह रिकॉर्ड है लगातार दो या उससे ज्यादा गेंदों पर छक्के खाने का। जडेजा को अब तक आई.पी.एल. में 14 बार ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा जब उनकी गेंदों पर बैक-टू-बैक सिक्स लगे। जडेजा के बाद इस लिस्ट में अमित मिश्रा (14), युजी चहल 11, पीयुष चावला 11, डीजे ब्रावो 11, प्रवीण कुमार 10, करण शर्मा 10, उमेश शर्मा 9 का नाम आता है।

PunjabKesari

किंग्स इलेवन पंजाब का भी बुरा हाल
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ओवरऑल बैक-टू-बैक सिक्स खाने के लिए सबसे बदनाम है। पंजाब के गेंदबाजों के लिए 103 मौके ऐसे आए जब उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा। पंजाब के बाद इस लिस्ट में आर.सी.बी. 95, दिल्ली कैपिटल्स 75, सी.एस.के. 75, के.के.आर. 74, एम.आई. 61, एस.आर.एच. 58 का नाम आता है।

आर.सी.बी. सबसे आगे
आर.सी.बी. टीम के नाम यह रिकॉर्ड है कि उनके बल्लेबाजों ने 137 बार बैक-टू-बैक सिक्स मारे। इस रिकॉर्ड में एम.आई. 97, किंग्स इलेवन पंजाब 80, सी.एस.के. 78, के.के.आर. 77, दिल्ली कैपिटल्स 70 के साथ बने हुए हैं।
वहीं, आईपीएल में लगातार छक्के लगाने के रिकॉर्ड तो देखें तो इसमें क्रिस गेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके नाम 61 बार लगातार दो या दो से ज्यादा गेंदों पर छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद डीविलियर्स : 29, आंद्रे रसेल : 22, एम.एस. धोनी : 20, कैरोन पोलार्ड : 19, शेन वॉटसन : 19 का नाम आता है।

तो चलिए आपको एक रोचक बात बताते हैं- ब्रैट ली ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें आईपीएल में कभी कोई सिक्स नहीं पड़ा है।

PunjabKesari
इसके अलावा एक और यूनीक रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं कि डेविड वार्नर, रोबिन उथप्पा और आर.सी.बी. के कप्तान विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सिक्स लगाकर आई.पी.एल. में अपने 4 हजार रन पूरे किए थे।

तो चलिए अब बात सिक्स किंग यानी गेल की करते हैं। क्रिस गेल के नाम पर ट्वंटी 20 क्रिकेट में 978 छक्के दर्ज हो गए हैं। अगर वह आई.पी.एल. में 22 छक्के लगा गए तो वह 1000 का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। आई.पी.एल. में उनके नाम 326 छक्के हैं और वह डीविलियर्स (212) से काफी आगे चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News