राष्ट्रीय खेल दिवस आज: जडेजा बनेंगे 'अर्जुन अवॉर्डी', दीपा मलिक को मिलेगा 'खेल रत्न'

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 09:25 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आज राष्ट्रीय खेल दिवस है, जो हर साल 29 अगस्त को हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। ऐसे में आज रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होंगी। यह पुरस्कार जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को भी मिला है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अजुर्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य (नियमित और लाइफ टाइम), अजुर्न पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी दी जाएगी। 

PunjabKesari
विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड, एशियाई खेलों में गोल्ड, हंगरी में पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर, इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतरार्ष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वो अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में देश की सबसे बड़ी मेडल उम्मीद माने जा रहे हैं।

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट इस प्रकार हैं...................

1....राजीव गांधी खेल रत्न: बजरंग पुनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)

2...द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित): विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)

3..द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम): मरजबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट)

4..अजुर्न पुरस्कार: तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस यहिया (एथलेटिक्स), एस भास्करन (बॉडीबिल्डिंग), सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), रवींद्र जडेजा (क्रिकेट), पूनम यादव (क्रिकेट), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोर्ट्स), प्रमोद भगत (पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन), अंजुम मुद्गिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवाद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

5...ध्यानचंद अवॉर्ड: मैनुअल फ्रेडरिक्स (हॉकी), अरूप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नितिन कीर्तने (टेनिस) और सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)

6..राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: गगन नारंग स्पोर्ट्स, प्रमोशन फाउंडेशन और गो स्पोर्ट्स और रॉयलसीमा विकास ट्रस्ट

7...मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़

8...तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार: अपर्णा कुमार (भू साहस), स्वगीर्य दीपांकर घोष (भू साहस), मणिकंदन के (भू साहस), प्रभात राजू कोली (जल साहस), रामेश्वर जांगड़ा (वायु साहस), वांगचुक शेरपा (जीवन पर्यन्त उपलब्धि)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News