जायसवाल ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बने

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 12:07 PM (IST)

पुणे : भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। 

22 वर्षीय बल्लेबाज ने दिलीप वेंगसरकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 1979 में 23 साल की उम्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। वर्तमान में जायसवाल 2024 में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 1305 रन बनाए हैं। 

इस साल जायसवाल के फॉर्म ने उन्हें सिर्फ 10 मैचों में 59.23 की औसत से 1007 रन बनाते हुए देखा है जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। 2024 में तीन और टेस्ट मैच बचे हैं ऐसे में उनके पास भारतीय दिग्गजों द्वारा बनाए गए कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। सबसे खास बात यह है कि एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 2010 में 14 मैचों में 1562 रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग के 2008 में बनाए गए 1462 रन एक साल में किसी भारतीय ओपनर द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। 

23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ टेस्ट रन

1193 गारफील्ड सोबर्स, 1958
1198 ग्रीम स्मिथ, 2003
1008 एबी डिविलियर्स, 2005
1013 एलिस्टियर कुक, 2006
1005 यशस्वी जायसवाल, 2024*


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News