टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर सस्पेंस बरकरार, जापानी मंत्री ने जताई रद्द होने की संभावना

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 03:30 PM (IST)

तोक्यो : जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा कि ‘कुछ भी हो सकता है' जिससे इनके आयोजन को लेकर संशय और अधिक बढ़ गया है। स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में छह महीने का समय बचा है। कोनो का बयान सरकार और स्थानीय आयोजन समिति की अधिकारिक स्थिति का विरोधाभासी है क्योंकि सरकार और आयोजन समिति लगातार बयान दे रही है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित होंगे।

कोनो ने ओलंपिक रद्द होने की संभावना जताई। उन्होंने यह भी दोहराया कि हाल में हुए सर्वेक्षण में जापान में 80 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए या ये आयोजित नहीं होंगे। कोनो ने कहा, ‘मुझे कहना चाहिए कि कुछ भी संभव है।' उन्होंने कहा, ‘ये किसी भी ओर जा सकते हैं।'

जापान में नए बढ़ते मामलों को देखते हुए आपात आदेश जारी किया हुआ है। हालांकि जापान अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से निपटा है और वहां पर इस वायरस से करीब 4,000 मौतें हुई हैं। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे। आयोजकों से टिप्पणी करने को कहा गया लेकिन उन्होंने तुरंत जवाब नहीं दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News