अमरीका के जसकरण मल्होत्रा ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के, गिब्स का रिकॉर्ड किया बराबर

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 10:08 PM (IST)

नई दिल्ली : अमरीका क्रिकेट टीम के प्लेयर जसकरण मल्होत्रा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में इतिहास रच दिया है। जसकरण ने अल अमिरात के मैदान पर खेले गए वनडे में छह गेंदों पर छह छक्के तो लगाए साथ ही साथ एक पारी में 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। जसकरण ने 124 गेंदों में चार चौके और 16 छक्के लगाकर 173 रन बनाए और अपनी टीम को 271 रन तक पहुंचा दिया। जसकरण जब क्रीज पर आए थे तो अमरीका के तीन विकेट 27 रन पर गिर गए थे। उन्होंने अकेले ही मोर्चा संभाला और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वनडे मैच में इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने साल 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे।

चंडीगढ़ ने पैदा किए 6-6 छक्के लगाने  वाले बल्लेबाज


पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में ही युवराज सिंह का जन्म हुआ। युवराज के नाम पर 2007 टी-20 विश्व कप में इंगलैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। जसकरण मल्होत्रा का जन्म भी चंडीगढ़ में ही हुआ है। उन्होंने अभी वनडे में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड चंडीगढ़ के नाम दर्ज कर दिया है। 

वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
17 इयोन मोर्गन
16 रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, जसकरण मल्होत्रा
15 शेन वॉटसन

बता दें कि 31 साल के जसकरण ने अब तक 7 वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम 228 रन दर्ज हो गए हैं। उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड भी बेहद अच्छा है। उन्होंने 26 मैचों में 646 रन हो गए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक और एक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Content Writer

Jasmeet