PSL 2022 : जैसन रॉय की धमाकेदार पारी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स को हराया

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 12:48 PM (IST)

कराची : जैसन रॉय के शतक की मदद से लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को सात विकेट से हरा दिया। रॉय ने 57 गेंद में चौकों और आठ छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। 

क्वेटा ने तीन गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 207 रन बनाए और पीएसएल के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। जेम्स विंस 49 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोहम्मद नवाज ने 12 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। 

इससे पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई क्वेटा ने फखर जमां के 70 और हैरी ब्रूक के 17 गेंद में नाबाद 41 रन की मदद से पांच विकेट पर 204 रन बनाए। क्वेटा लीग में चौथे और लाहौर तीसरे स्थान पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News