राष्ट्रीय जूनियर हॉकी में जालंधर का Jaswinder Singh करेंगे पंजाब टीम की कप्तानी

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 08:51 PM (IST)

जालंधर : जालंधर जिले के जसविंदर सिंह को 17 मई से कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में शुरू होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया ‘जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप’ में भाग लेने के लिए पंजाब हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने मंगलवार को पंजाब हॉकी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर के जसविंदर सिंह 17 से 28 मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पंजाब की टीम की अगुवाई करेंगे।

मोहाली के नवदीप सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। पंजाब हॉकी टीम के अन्य खिलाड़ी सरबजोत सिंह, स्वर्णदीप सिंह (पंजाब और सिंध बैंक दोनों), अर्शदीप सिंह, शशवंत ऐरी, आकाश, राजिंदर सिंह, आकाशदीप, संजय, गुरकमल सिंह, मनमीत सिंह, भरत ठाकुर, फतेहबीर सिंह (सभी सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर) अभिताब सिंह, रवनीत सिंह, प्रभदीप सिंह, गुरबख्शीश सिंह (सभी मोहाली से) हैं। शम्मी ने कहा कि अवतार सिंह पिंका (पीआईएस) और गुरबख्शीश सिंह (पीएसपीसीएल, अमृतसर) को क्रमश: टीम का कोच और मैनेजर बनाया गया है।

Content Writer

Jasmeet