श्रीलंका के हालात पर बोले जयवर्धने- क्या यही लोकतंत्र है, शर्म आनी चाहिए पुलिस को

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 07:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका देश इस समय पूरी तरह दिवालिया होने के कगार पर खड़ा है। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा रहा है। क्योंकि खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों का विरोध दबाने के लिए श्रीलंका सरकार फौज और पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इसे लेकर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

श्रीलंका में चल रहे प्रदर्शन पर एक पत्रकार ने इस ट्वीट करते हुए लिखा श्रीलंका पुलिस ने रामबुकाना में प्रदर्शनकारियों पर  गोलीबारी की पुष्टि की। जिसमें कम से कम एक की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने एक तेल टैंकर को आग लगाने की कोशिश की। पत्रकार के इस ट्वीट पर जयवर्धने भड़क गए। उन्होंने इसका ट्वीट करते हुए जवाब दिया।

जयवर्धने ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर लोग हिंसा करते हैं और पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। तो उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए ना कि गोली मारने का कोई बहाना ढूंढना चाहिए? क्या यह लोकतंत्र है? क्या यही देश का कानून है? इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उसे न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। श्रीलंका पुलिस शर्म आनी चाहिए?
 
गौर हो कि महेला जयवर्धने इस समय भारत में चल रहे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोचिंग की भूमिका निभा रहे हैं। पर इस सीजन मुंबई टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही है। टीम को अपने पहले 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।  

Content Writer

Raj chaurasiya