जीवा ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, धोनी के साथ शूट किया पहला ऐड

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 05:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रसिद्घ हैं। जीवा की इसी प्रसिद्धी के कारण अब वह टीवी जगत में भी अपनी क्यूटनेस का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जीवा ने हाल ही में अपने पिता धोनी के साथ ऐड वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में बाप बेटी की जोड़ी लोगों को दिखाई देगी।

जीवा और धोनी ने यह शूट एक बिस्किट कंपनी के लिए किया है। कपंनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोनी और जीवा की फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में के साथ में लिखा है कि देखों, खेल के लिए मैदान में किसने एंट्री की है। साल 2021 में थोड़ी मस्ती के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।  

गौर हो कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद धोनी यूएई में खेले गए आईपीएल में दिखाई दिए थे। धोनी की आमदन का बड़ा हिस्सा ऐड के जरिए आता है। वह अभी भी कई ब्रैंड के साथ जुड़े हुए हैं और संन्यास के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। 
 

Raj chaurasiya