रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने खेली चौथी सबसे बड़ी पारी, नागालैंड के खिलाफ बनाए 880 रन

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 01:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : झारखंड के बल्लेबाजों ने नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल में सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में 880 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी पारी खेली। मध्यक्रम के बल्लेबाजों और पुछल्ले बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की अगुवाई में झारखंड ने प्लेट ग्रुप टॉपर नागालैंड के खिलाफ 5 दिवसीय मुकाबले में तीसरे दिन 800 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

इससे पहले रविवार को 17 वर्षीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने अपने पहले प्रथम श्रेणी शतक को दोहरे शतक (266) में बदल दिया जबकि विराट सिंह ने 107 रन और स्पिनर शाहबाज नदीम ने 177 रन की पारी खेलते हुए अपना दूसरा प्रथम श्रेणी शतक बनाया। झारखंड की पारी अंततः 880 पर समाप्त। भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में कुल 800 से अधिक का सातवां उदाहरण था और ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा स्कोर था। 

रणजी ट्रॉफी इतिहास में सर्वोच्च स्कोर

944/6d - हैदराबाद बनाम आंध्र प्रदेश, सिकंदराबाद (1993-94)
912/8d - होल्कर बनाम मैसूर, इंदौर (1945-46)
912/6d - तमिलनाडु बनाम गोवा, पणजी (1988-89)
880/10 - झारखंड बनाम नागालैंड, कोलकाता (2021-22)
855/6d - मुंबई बनाम हैदराबाद, मुंबई (बॉम्बे, 1990/91)
826/4 - महाराष्ट्र बनाम काठियावाड़, पुणे (पूना, 1940/41)
826/7d - मेघालय बनाम सिक्किम, भुवनेश्वर (2018/19)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News