जी पंडित जी जैसी आपकी आज्ञा- Prithvi Shaw ने बॉडी शेमिंग की पोस्ट पर किया जोरदार कमेंट

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 11:58 PM (IST)

खेल डैस्क : युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस पर एक फैंस ने जब पृथ्वी शॉ को बॉडी शेमिंग का शिकार बनाना चाहा तो पृथ्वी ने बढ़ी चतुराई से उसका जवाब दिया जिससे उनके फैंस खुश हो गए। 

 

 

पृथ्वी शॉ वर्तमान में घुटने की चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते समय लगी थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज के कम से कम दो महीने मैदान से दूर रहने की आशंका है। इस कारण वह रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल पाएंगे। 

 

बहरहाल, पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में वनडे टूर्नामेंट के लिए नॉर्थम्पटनशायर से जुड़ने के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पोस्ट में यूजर ने शॉ की शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाने का प्रयास किया था। यूजर ने अपनी पोस्ट में शॉ से लड़की का चक्कर छोड़कर बॉडी ट्रांसफोर्म पर ध्यान लगाने को लिखा था। इस पर पृथ्वी ने कमेंट किया- जी पंडित जी जैसी आपकी आज्ञा।

 


यूजर्स ने डिलिट किया कमेंट, फैंस ने की ट्रोलिंग
फोटो पर कमेंट करने वाले ने पृथ्वी शॉ का रिप्लाई आने पर अपना कमेंट डिलिट कर दिया। लेकिन तब तक कुछ फैंस इसका स्क्रीनशॉट ले चुके थे। स्क्रीनशॉट  देखकर कई फैंस पृथ्वी की पोस्ट पर आए लेकिन उन्हें कमेंट नहीं मिला। क्रिकेट फैंस ने तब उक्त शख्स की जमकर ट्रोलिंग की।

 

Ji Pandit ji Jaisi Apki Agya, Prithvi Shaw, cricket news, sports, Body Shaming, जी पंडित जी जैसी आपकी आज्ञा, पृथ्वी शॉ, क्रिकेट समाचार, खेल, बॉडी शेमिंग

बता दें कि पृथ्वी शॉ इंगलैंड में वनडे टूर्नामैंट के चार मैच ही खेल पाए थे। उन्होंने 4 मैचों में 143 के औसत और 152.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 429 रन बनाए। उन्होंने दो शतक लगाए, जिसमें समरसेट के खिलाफ 244 रन की पारी भी शामिल थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News