हसीन गर्लफ्रैंड मिलते ही चमकी इस गोल्फर की किस्मत, जीत चुका है 3 मास्टर्स खिताब

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 06:57 PM (IST)

जालन्धर : गोल्फर ब्रूक कोएपका इस समय खुद को भाग्यशाली खिलाडिय़ों में से एक मान सकते हैं। इसका एक बड़ा कारण उनकी गर्लफ्रैंड जेना सिम्स भी मानी जा सकती है। जेना और ब्रूक ने दो साल पहले डेटिंग शुरू कर दी थी। तब से अब तक ब्रूक का गोल्फ जगत में लगातार नाम चमक रहा है। 

2017 में ब्रूक ने पहले यूएस ओपन खिताब जीतकर तलहका मचाया था। तब उनकी गलफ्रैंड जेना के साथ फोटोज और सेलिब्रेशन करते की वीडियो खूब वायरल हुई थी। इसके बाद पिछले साल ब्रूक ने दो बार पीजीए चैम्पियनशिप जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। इस समय भी जेना ब्रूक को चीयर्स करने के लिए दर्शक दीर्घा में मौजूद रही। अब लोग जेना को ब्रूक के लिए लकी मानने लगे हैं। दोनों का रिश्ता भी आगे से पक्का होता जा रहा है।
देखें ब्रूक और जेना की फोटोज-

Jasmeet