जोफ्रा आर्चर ने 2 गेंदों पर लगाए 4 छक्के, मैच जीतकर कही यह बात

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 10:48 AM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स को पहले तो संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर राजस्थान को शुरुआती 10 ओवरों में ही 100 से पार लगा दिया था। लेकिन मैच का सबसे बड़ा आकर्षण जोफ्रा आर्चर के आखिरी ओवरों में लगाए गए छक्के भी रहे। महज 8 गेंदों में ही जोफ्रा ने चार धनधनाते छक्कों लगाए और अपनी टीम को 200 से पार लगा दिया। यही टोटल राजस्थान के काम आया और उन्होंने चेन्नई को 16 रनों से हरा दिया। 

जोफ्रा ने लुंगी के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। इसके साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी वह बना गए। दरअसल, लुंगी की तीसरी गेंद नो हो गई थी। फ्री हिट पर जोफ्रा ने सिक्स लगा दिया। लुंगी ने जो बॉल फ्री हिट के रूप में फेंकी थी वह फिर से नो हो गई। जोफ्रा ने फिर एक छक्का जड़ दिया। इस तरह जोफ्रा दो लीगल गेंदों पर चार छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने इस पर बात की। उन्होंने कहा- लाइन के ऊपर जाना अच्छा लग रहा है। शारजाह एक बहुत छोटा मैदान है, इस सतह पर उन्हें कुछ भी अतिरिक्त नहीं दिया जा सकता है। मुझे अनुकूलन करना था, विभिन्नताओं में लाना था, इस सतह पर बहुत ओस थी और मुझे लगता है कि इस मैदान में सभी खेल समान होंगे।

जोफ्रा ने कहा - स्पिन यहां काम नहीं करता, मैं कहता हूं, हमने अच्छी शुरुआत करने के लिए अच्छा किया। यह गति के साथ मुश्किल हो गया, लेकिन तब तक, हमारे पास पहले से ही 80 या 90 रन थे। बता दें कि जोफ्रा आर्चर फस्र्ट क्लास के अच्छे बल्लेबाज है। फस्र्ट क्लास में उनके नाम पर काफी रन है। वैसे भी काऊंटी क्रिकेेट खेलते हुए वह ऑलराऊंडर की हैसियत के साथ ही मैदान पर उतरते हैं।
 

Jasmeet