52 टेस्ट में एक भी छक्का नहीं मारने वाले इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 07:12 PM (IST)

जालंधर : टेस्ट क्रिकेट में वैसे भी बड़ी हिट कम ही देखने को मिलती है, लेकिन इंग्लैंड का एक ऐसा क्रिकेटर भी है जिसने अपने 52 टेस्ट मैचों में एक भी बड़ी हिट यानी सिक्स नहीं लगाया। ये क्रिकेटर हैं जोनाथन ट्रॉट। ट्रॉट इस बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा में रहने की वजह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना है। ऑफ साइड के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक ट्रॉट के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 451 चौके तो जरूर दर्ज हैं, लेकिन उन्होंने एक भी बार बॉल रोप से बाहर नहीं मारी यानी छक्का नहीं लगाया।

वनडे में 51 की औसत से बनाए हैं रन

जोनाथन ने इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट में 44 की एवरेज के साथ 3935 रन जिसमें नौ शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं, बनाए। इसके अलावा, 68 वनडे में उनके नाम पर 51 की औसत से 2819 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वनडे में उनके चार शतक और 22 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वहीं, सात टी-20 में वह 138 रन बना चुके हैं।

फर्स्ट क्लास में बना चुके हैं ढेरों रन
जोनाथन फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। 281 प्रथम श्रेणी मैचों में 46 शतक और 92 अर्धशतक की मदद से 18662 रन तो लिस्ट के 274 मैचों में 23 शतक और 67 अर्धशतक की मदद से वह 10556 रन बना चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका बल्ला खूब चला। उन्होंने 81 मैचों में 35 की औसत से 2147 रन बनाए हैं।

Jasmeet