बेयरस्टो का भारत के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन, 8 पारियों में 5वीं बार शून्य पर आऊट

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्ली : पिंक डे टेस्ट में भारतीय टीम को पहली पारी में 145 रन पर सिमेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंगलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर की तीन गेंदों पर इंगलैंड के दो गेंदबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। खास बात यह रही कि जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर से शून्य पर पवेलियन लौट गए। भारत के खिलाफ बेयरस्टो का प्रदर्शन काफी खराब चल रहा है। उन्होंने 8 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है जबकि वह 5 पारियों में शून्य पर आऊट हुए हैं।

जॉनी बेयरस्टो की भारत के खिलाफ 8 पारियां
ट्रेंट ब्रिज 15, 0
रोज बाऊल 6, 0
किंग्स्टन ओवल 0, 18
मोदी स्टेडियम 0, 0

दोनों पारियों में शून्य पर आऊट हुए बेयरस्टो
बेयरस्टो के लिए भारत दौरे के दौरान यह पहला टेस्ट था लेकिन उन्हें खेलने को 11 ही गेंदें मिलीं। दोनों पारियों में वह कोई रन नहीं बना पाए। वैसे भी भारत के खिलाफ बेयरस्टो का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पिछली आठ पारियों में ही वह पांच बार शून्य पर आऊट हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News