RR vs DC : जोस बटलर ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, इन बड़े रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 09:32 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने इस सीजन में अपना तीसरा शतक जड़ दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए बटलर ने एक बार फिर से विकेट के चारों ओर शॉट लगाते हुए महज 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बटलर पहले से ही ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। ऊपर से एक ही सीजन में तीन शतक लगाते ही वह विराट कोहली के रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़़ गए हैं। विराट ने 2016 के सीजन में 4 शतक लगाए थे जोकि रिकॉर्ड है। बटलर इस ओर तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। देखें बटलर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड-

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
6 क्रिस गेल 
5 विराट कोहली
4 डीविलियर्स
4 शेन वॉटसन
4 जोस बटलर

Jos Buttler, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, Rajasthan Royals, जोस बटलर, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा स्कोर
491 जोस बटलर
265 केएल राहुल
250 फाफ डु प्लेसिस
239 शिवम दुबे
236 श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के
32 जोस बटलर, राजस्थान
17 केएल राहुल, लखनऊ
16 फाफ डु प्लेसिस, बेंगलुरु
16 शिवम दुबे, चेन्नई
15 श्रेयस अय्यर, कोलकाता

Jos Buttler, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, Rajasthan Royals, जोस बटलर, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, राजस्थान रॉयल्स

सीजन में अब तक जोस बटलर
35 बनाम हैदराबाद
100 बनाम मुंबई
70 बनाम बेंगलुरु
13 बनाम लखनऊ
54 बनाम गुजरात
103 बनाम कोलकाता
116 बनाम दिल्ली

धवन-कोहली का रिकॉर्ड किया बराबर
आईपीएल में लगातार दो मैचों में दो सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन के नाम पर था। अब जोस बटलर भी इस यूनीक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। बटलर के नाम पर अब महज 72 आईपीएल मैचों में 2459 रन दर्ज हो गए हैं। उनके नाम अब चार शतक और 13 अर्धशतक हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी स्ट्राइक रेट 152 के आसपास चल रही है।

 

यह भी पढ़ें:- Jos Buttler के दीवाने हुए केविन पीटरसन, लिखा- वह लगातार 3 साल ऐसे...

Sports

 

 

यह भी पढ़ें:-  रेसिंग ट्रैक पर वापसी करना चाहती है पोर्नस्टार रेनी ग्रेसी, बोली- डर है लोग मुझे...

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News