IPL 2026 : RCB को झटका, चोट के चलते स्टार गेंदबाज के टीम में शामिल होने में देरी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। चोट के चलते उनकी वापसी में देरी हो रही है, जिससे टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों चिंतित हैं।

कब जुड़ेंगे RCB से हेजलवुड?

रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉश हेजलवुड 11 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ सकते हैं। उनकी रिकवरी अभी जारी है और सिडनी में रिहैब चल रहा है। फिलहाल RCB मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर हफ्ते-दर-हफ्ते नजर बनाए हुए है। अगर रिकवरी में और देरी होती है, तो टीम को बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

चोट बनी बड़ी वजह

जॉश हेजलवुड नवंबर 2025 से ही हैमस्ट्रिंग और Achilles tendon की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह एशेज 2025-26 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी नहीं खेल पाए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।इसी कारण उनकी वापसी को लेकर सतर्क रवैया अपनाया जा रहा है।

RCB के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

जॉश हेजलवुड RCB की 2025 की खिताबी जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। उनकी गैरमौजूदगी में विराट कोहली की टीम का पेस अटैक कमजोर नजर आ सकता है। खासतौर पर चिन्नास्वामी जैसे हाई-स्कोरिंग मैदान पर उनकी कमी खल सकती है।

शुरुआती मैचों में कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

हेजलवुड के बिना RCB को शुरुआती मुकाबलों में दूसरे गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा। टीम के पास भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा और जैकब डफी जैसे विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों को हेजलवुड जैसी निरंतरता दिखानी होगी। टीम फिलहाल “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाए हुए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News