IPL 2026: 25 गेंदों में 77 रन; जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में रचा इतिहास, सुरेश रैना के बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 04:32 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में खेले जा रहे अहम मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बारिश की वजह से मैच से पहले दोनों टीमों का अभ्यास प्रभावित हुआ था, लेकिन मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहा और फैंस को हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिला।
जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में मचाई तबाही
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शुरुआत से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। इंग्लिस ने महज 25 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोक दिए और पावरप्ले में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और चेन्नई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। पावरप्ले खत्म होने तक लखनऊ का स्कोर 91/1 पहुंच गया था।
IPL पावरप्ले में सबसे बड़ी पारियां
87* (25) – सुरेश रैना vs PBKS, मुंबई WS, 2014
84* (26) – ट्रेविस हेड vs DC, 2024
78* (24) – जेक फ्रेजर-मैकगर्क vs MI, 2024
77* (25) – जोश इंग्लिस vs CSK, चेन्नई, 2026
74* (25) – एडम गिलक्रिस्ट vs DC, 2009
71* (23) – प्रभसिमरन सिंह vs PBKS, 2026
मार्श जल्दी आउट, लेकिन इंग्लिस का हमला जारी
मिचेल मार्श ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। हालांकि दूसरे छोर पर इंग्लिस लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने रिवर्स स्कूप, पुल और कवर ड्राइव जैसे शानदार शॉट लगाकर चेन्नई के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी।
नूर अहमद ने दिलाई CSK को राहत
तेज शुरुआत के बाद चेन्नई को पहली बड़ी सफलता नूर अहमद ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ की रनगति पर थोड़ा ब्रेक लगाया। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए और इंग्लिस के साथ साझेदारी संभालने की कोशिश की।

