जूनियर हॉकी : पंजाब और हरियाणा सेमीफाइनल में

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 08:17 PM (IST)

भोपाल : पंजाब, हरियाणा, ओडि़शा और गंगपुर ओडि़शा ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल जीतकर 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मैचों में ओडि़शा ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराया। पंजाब ने भारतीय खेल प्राधिकरण को 3-2 से हराया। हरियाणा ने चंडीगढ़ को 4-0 से और गंगपुर-ओडि़शा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। शुक्रवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में ओडि़शा का मुकाबला पंजाब से और हरियाणा का मुकाबला गंगपुर-ओडि़शा से होगा।

महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मैचों में हरियाणा ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को1-0 से, उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को 1-0 से, गंगपुर-ओडि़शा ने ओडि़शा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से और झारखंड ने भारतीय खेल प्राधिकरण को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हरियाणा का मु$काबला उत्तर प्रदेश से और गंगपुर-ओडि़शा का मुकाबला झारखंड से होगा। महिला सेमीफाइनल भी होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News