जस्टिन थॉमस वर्कडे चैरिटी ओपन के तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 03:02 PM (IST)

डबलिन (अमेरिका): जस्टिन थॉमस ने वर्कडे चैरिटी ओपन के तीसरे दौर में शनिवार को छह अंडर 66 का कार्ड खेल दो शॉट की एकल बढ़त हासिल कर ली है। अमेरिका के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी का 54 होल के खेल के बाद कुल स्कोर 16 अंडर 200 है। 

नोर्वे के विक्टर होवलैंड 14 अंडर 202 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। उन्होंने भी तीसरे दौर में छह अंडर का कार्ड खेला। दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर रहे कोलिन मोरिकावा तीसरे दौर के बाद 13 अंडर के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गये है।

neel