‘इटालियन मेगन फॉक्स’ को डेट कर रहे जुवेंटस के स्ट्राइकर दुसान व्लाहोविक

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 05:51 PM (IST)

खेल डैस्क : जुवेंटस के स्ट्राइकर दुसान व्लाहोविक मिस इटली विजेता कैरोलिना स्ट्रैमारे को डेट कर रहे हैं जिसे इटालियन मेगन फॉक्स कहा जाता है। 23 वर्षीय मॉडल जिनके इंस्टाग्राम पर 300,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने पूर्व-फियोरेंटीना फॉरवर्ड का दिल चुरा लिया है। इतालवी मीडिया में अक्सर कैरोलिना की तुलना हॉलीवुड अभिनेत्री मैगन फॉक्स के साथ की जाती है। कैरोलिना और मैगन की शारीरिक बनावट व चेहरा लगभग एक जैसा है। कैरोलिना स्ट्रैमारे की अगर बात की जाए तो उन्होंने 2019 में मिस इटली का का खिताब जीता था। उन्होंने अपना खिताब अपनी मां को समर्पित किया। कैरोलिना की मां पिछले साल कैंसर से दुखी होकर गुजर गई थी। 

देखें कैरोलिना स्ट्रैमारे की फोटोज-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Jasmer Malik