केन विलियमसन ने पकड़ी बेयरस्टो की गजब कैच, हुई खूब तारीफ, वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 08:36 PM (IST)
खेल डैस्क : अबुधाबी के मैदान पर टी-20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इंगलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की गजब कैच पकड़कर खूब चर्चा बटोरी। विलियमसन ने जब बेयरस्टो की कैच पकड़ी तब इंगलैंड का स्कोर 37 रन था। जेसन रॉय के चोटिल होने के कारण बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के लिए आए थे। न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण के आगे उन्होंने धीमी शुरूआत की। हालांकि छठे ओवर में उन्होंने रन गति बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पहली ही गेंद पर वह विलियमसन के हाथों लपके गए। देखें वीडियो-
Wicket! Bairstow departs; caught by Williamson #ENGvNZ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 10, 2021
LIVE Commentary 📲https://t.co/xT5rUU8juZ pic.twitter.com/je3lkPJunr
बेयरस्टो ने अपनी पारी में 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। बेयरस्टो के लिए यह विश्व कप इतना अच्छा नहीं गया है। टीम में वापसी के बाद से वह ओपनिंग क्रम पर आने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। इस विश्व कप में बेयरस्टो ने विंडीज के खिलाफ 9, बांगलादेश के खिलाफ 8, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16, श्रीलंका के खिलाफ 0, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाया था।