कंगारू विकेटकीपर ने की धोनी का स्टंप उखाड़ने की कोशिश, माही ने बताया, बाप-बाप होता है
punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 09:26 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे और सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया के मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पुराने रंग में नजर आए। रिषभ पंत के केवल मात्र 1 रन पर पवेलियन लौटने पर टीम की पारी संभालने आए धोनी ने एक-एक कर कंगारू गेंदबाजों की क्लास ली और अपने मोस्ट फेवरेट शॉर्ट्स खेले, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई देती रही। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में धोनी ने 173.91 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 3 छक्कों और इतने ही चौकों की बदौलत 23 गेंदों पर 40 रनों की अहम पारी खेली। वहीं इस दौरान एक गेंद पर धोनी का स्टंप उखाड़ने की हिमाकत करने पर धोनी ने कंगारूओं को भी दिखा दिया कि स्टंपिंग के पीछे और आगे बाप-बाप ही होता है।
धोनी की लेग स्ट्रैच देखकर उड़े कंगारूओं के तोते, माही ने फिर जीता फैन्स का दिल
हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा 12 ओवर डालने आए। जाम्पा की पहली गेंद पर धोनी थोड़ा चूके, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने उनका स्टंप उखाड़ने की कोशिश की और आउट की अपील की। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली भी थोड़ा सोच में पड़े,
लेकिन धोनी ने 2.14m लेग स्ट्रैच दिखाकर कंगारूओं को बता दिया कि स्टंपिंग के आगे हो या फिर पीछे, इस मामले में उनका कोई सानी नहीं। वहीं धोनी की इस लाजवाब फ्लैसीबिलिटी देखकर BCCI से भी रहा नहीं गया और उन्होंने इसका एक वीडियो भी जारी किया। इसके अलावा धोनी के फैन्स ने भी इस वाक्य पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और माही की जमकर तारीफ की।
वीडियो देखें-
Dhoni's brilliance...!! pic.twitter.com/kLv4jx4BDm
— Vidshots (@Vidshots1) February 27, 2019