ताइवान मास्टर्स में कपूर संयुक्त 12वें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 05:37 PM (IST)

चीनी ताइपेः शिव कपूर ने यहां मरक्यूरिस ताइवान मास्टर्स के तीसरे दौर एक अंडर 73 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 12वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय गोल्फर है।

कपूर का 54 होल (तीन दौर) के बाद कुल स्कोर भी एक अंडर का है। खराब फार्म से जूझ रहे जीव मिल्खा सिंह ने 72 के इवेन पार कार्ड के बूते संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर है। उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 का है। एसएसपी चौरसिया (71) भी इसी स्थान पर है।

हाल ही में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले शुभंकर शर्मा (71) तीन दौर के बाद तीन ओवर 219 के स्कोर के साथ सुंयुक्त रूप से 30वें स्थान पर है। गगनजीत भुल्लर (75) चार ओवर 220 संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर है। ब्राजील के आदिलसन द सिल्वा पांच अंडर 211 के स्कोर के साथ 850,000 डालर इनामी प्रतियोगिता में शीर्ष पर बने हुए है।

Mohit