करीना कपूर ने पूछा- तैमूर के लिए आईपीएल में जगह है, दिल्ली कैपिटल्स ने दिया जवाब

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 06:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सबसे सफल टी20 टूर्नामेंट्स में से एक है। इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण ये टूर्नामेंट यूनाइटेड अरब अमीरात में खेला जा रहा है। बाॅलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर कर आईपीएल में जगह की बात की थी। इस पर अब आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स ने जवाब दिया है। 

करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की क्रिकेट खेलने वाली फोटो शेयर करते लिखा, आईपीएल में जगह है, मैं भी खेल सकता हू। इस पर अब दिल्ली कैपिटल्स ने जवाब देते हुए लिखा, हम उसे अपने साथ खेलते हुए देखना पसंद करेंगे। एक सच्चा नवाब हमेशा राजधानी का होता है। 

गौर हो कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 में सबसे मजबूत टीमों में से है। दिल्ली ने 8 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे उपर पहले स्थान पर है। 

Sanjeev