कश्मीरी लड़कियों ने राष्ट्रीय पेनक सिलत चैम्पियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर घाटी का नाम रोशन किया

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 08:36 PM (IST)

श्रीनगर : 5वीं कक्षा की 2 कश्मीरी लड़कियों ने राष्ट्रीय पेनक सिलत चैम्पियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर घाटी का नाम रोशन किया है। नवरीन जहूर और सादिया मुश्ताक 2 ऐसी लड़कियां हैं जिन्होंने दिसम्बर में हरियाणा में आयोजित पेनक सिलत चैम्पियनशिफ में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। 

PunjabKesari

नवरीन और सादिया दोनों ने यू.के.जी. कक्षा से इस खेल के लिए अभ्यास करना शुरू किया। वे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के आर.पी स्कूल में पढ़ती हैं। उनके परिवार वालों ने बताया कि लड़कियों को मार्शल आर्ट में काफी दिलचस्पी थी। खेल के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए हमने उनकी मदद करने का फैसला किया और उन्हें कोच मुर्तजा बख्त की स्थानीय अकादमी में भर्ती कराया।

PunjabKesari

चैम्पियनशिप में मैडल जीतने के बाद नवरीन और सादिया दोनों अब अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना चाहती हैं। दोनों ने कहा कि वे ओलिम्पिक में भाग लेकर देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। हालांकि उनके कोच बख्त का कहना है कि दोनों लड़कियां अभी काफी छोटी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगिता में अभी भाग नहीं ले सकतीं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Related News