कीनिया ने न्यूजीलैंड को इंटर कांटिनेंटल कप में 2-1 से हराया

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 09:35 AM (IST)

मुंबईः कीनिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इंटर कांटिनेंटल कप फुटबाॅल में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए सरप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में गोल किया जबकि कीनिया के लिए मिहेसो क्लिफ्टन ने 46वें और ओवेला ओचियेंग ने 68वें मिनट में गोल दागे। 

अब कीनिया का सामना सोमवार को भारत से होगा जो मेजबान कप्तान सुनील छेत्री का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
 

Punjab Kesari