गर्लफ्रैंड टीममेट के साथ चली गई तो टूटे केविन को संभाला था मिशेल ने

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 05:23 PM (IST)

जालन्धर : बैल्जियम के स्टार फुटबॉलर केविन डी ब्रुने की जिंदगी में अगर मॉडल मिशेल लैक्रिक्स ना आती तो शायद वह आज जिंदा नहीं होते। यह बात खुद केविन ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूली जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी मिशेल का हाथ है।



केविन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मिशेल ने उन्हें नई जिंदगी दी। क्योंकि 2014 में उन्हें दो-तरफा धोखा मिला था। जब उसकी गर्लफ्रैंड कैरोलिन लिजन ने उसके टीममेट थिबॉल्ट कर्टोइस के साथ चोरी-छिपे रिश्ता बना लिया। 




केविन का कहना था कि उनके करीबी दो लोग उनके साथ ऐसा करेंगे, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। उस वक्त वह काफी निराश थे। इसी दौरान उनकी जिंदगी में मिशेल की एंट्री हुई। मिशेल ने ना सिर्फ उन्हें संभाला बल्कि उस मुश्किल दौर से उभारने में मदद भी की। 







बता दें कि केविन और मिशेल ने 2016 में शादी की थी। इससे पहले केविन ने पैरिस के एफिल टावर के साथ मिशेल को शादी के लिए प्रपोज किया था। फीफा विश्व कप के दौरान भी मिशेल ने स्टेडियम में अपने हुस्न के खूब जलवे बिखेरे थे।








Jasmeet