केविन ओवंस ने पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने पर गुस्सा जाहिर किया
punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 12:38 PM (IST)
नई दिल्ली: अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने ट्विटर पर एक मैसेज के जरिए गुस्सा जाहिर किया। अकाउंट हैक करके उसमें ओवेन्स और उनकी पत्नी की शादी टूटने की अफवाह फैलाई गई।
ओवंस ऐसे लोगों में से हैं, जो ट्रोल करने वाले को अपने ही अंदाज में कड़ा संदेश देते हैं। उन्होंने अकाउंट हैक हो जाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "सोशल मीडिया एक बेकार जगह बन गई है। मेरा इंस्टाग्राम पहले से ही हैक हो चुका है और अब लोग मेरी पत्नी के साथ भी ऐसा ही करना चाहते हैं।"
Owens wife has hacked guys. It's all good pic.twitter.com/fpRrJL8sIm
— Italo Santana (@BulletClubItal) December 4, 2017
Social media is an absolute cesspool. The way some people try and ruin people’s lives for no apparent reason is genuinely depressing. My Instagram is gone, again and now people are going after my wife too. It’s disgusting. Needless to say, I would never do this to my family.
— Kevin Owens (@FightOwensFight) December 4, 2017
दुनिया भर के सेलेब्रिटीज़ के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने का खतरा बना रहता है। यह एक और एेसा उदाहरण था जिसके बाद मैसेज में दावा किया गया कि ओवंस ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है और अब दोनों की शादी में दरार पड़ गई है।