चोटिल स्पिनर सिद्धार्थ की जगह खेजरोलिया दिल्ली कैपिटल्स की टीम में

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 08:59 PM (IST)

दुबई : दिल्ली कैपिटल्स ने बाएं हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी मुख्य टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 में नहीं खेल पाएंगे। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी दुबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News