खेलो इंडिया खेलों में शीर्ष स्थान के लिए तीन राज्यों में संघर्ष

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 10:34 AM (IST)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के बीच पहले खेलो इंडिया स्कूल खेलों में आज शीर्ष स्थान के लिए संघर्ष जारी रहा। महाराष्ट्र ने 24 स्वर्ण पदक के साथ बुधवार तक शीर्ष पर चल रहे हरियाणा पर मामूली बढ़त बना ली है जिसके 23 स्वर्ण पदक हैं। मेजबान दिल्ली 22 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है। आज प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।
        
हरियाणा दुसरे स्थान पर खिसका
महाराष्ट्र ने बुधवार को पांच स्वर्ण पदक सहित 16 पदक जीतकर हरियाणा को दूसरे स्थान पर धकेला। उसके 24 स्वर्ण, 26 रजत और 34 कांस्य के साथ कुल 84 पदक हैं। हरियाणा ने एक स्वर्ण जीता और उसके 23 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कंस्य से कुल 60 पदक हैं। 

आज 50 से अधिक स्वर्ण पदक दांव पर होंगे और ऐसे में अभी कई राज्यों के पास शीर्ष पर पहुंचने का मौका है। मुक्केबाजी में ही आज 26 स्वर्ण दांव पर लगे होंगे।