इंडोनेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधू, साइना और श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 07:12 PM (IST)

जकार्ता : भारत की पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत की तिकड़ी ने यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे गेम में पस्त करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी वरीय सिंधू ने स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का टी पर सीधे गेम में 37 मिनट में 23-21, 21-7 से जीत दर्ज की। हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अंतिम-8 में जगह बनाई।

हैदराबाद की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में रजत पदक के अलावा पिछले साल विश्व टूर फाइनल खिताब अपने नाम किया था। और अब उसके स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिडऩे की उम्मीद है। लंदन खेलों की कांस्य पदकधारी साइना ने भी इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी पर 21-17 21-15 की जीत से अंतिम आठ में जगह बनायी। साइना की यह फितरियानी पर 5वीं जीत है। 

8वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता केंटा निशिमोतो को 21-14, 21-9 से मात दी। पिछले सप्ताह मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे श्रीकांत का सामना इंडोनेशिया के एशियाई खेल चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी या चीन के आल इंग्लैंड चैम्पियन शि यूकी से होगा। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी किम अस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की 5वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 14-21 21-17 10-21 से हार गई। 

पहले मैच में पूर्व ओलंपिक चैम्पियन लि शूरूइ को हराने वाली सिंधू ने अपनी विरोधी के खिलाफ 5-0 का रिकार्ड बरकरार रखा। वहीं, पिछली बार इस जापानी खिलाड़ी से हारे श्रीकांत ने शुरूआत में पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए दोनों गेम आसानी से जीते।

Jasmeet