कैरोन पोलार्ड ने लगाई सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, तोड़ा वार्नर का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:52 AM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के ऑलराऊंडर कैरोन पोलार्ड का बल्ला एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चला। मुंबई की टीम जब 78 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी तब कैरोन पोलार्ड ने मैदान पर कदम रखा। उन्होंने 20 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। ऐसा कर उन्होंने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने वार्नर को पीछे छोड़ दिया। देखें रिकॉर्ड-

PunjabKesari

सीजन में सबसे तेज अर्धशतक
19 संजू सैमसन
20 कैरोन पोलार्ड
20 मार्कस स्टोइनिस
23 एबी डीविलियर्स
26 मयंक अग्रवाल

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के
326 क्रिस गेल
219 एबी डीविलियर्स
212 महेंद्र सिंह धोनी
201 रोहित शर्मा
194 सुरेश रैना
190 विराट कोहली
183 कैरोन पोलार्ड
182 डेविड वार्नर

बता दें कि बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पहले खेलते हुए तीन विकेट खोकर 203 रन बनाए।  देवदत्त पड्डिकल 54 रन बनाए। तो वहीं , फिंच और डीविलियर्स ने भी अर्धशतक लगाया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई ने एक समय 78 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में मुंबई के लिए ईशान किशन ने 99 रन बनाए। मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में पहले खेलते हुए मुंबई सिर्फ 7 ही रन बना सकी। बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News