आइसमैन के नाम से मशहूर फार्मूला वन ड्राइवर किमी राइकोनेन लेंगे संन्यास, कहा- बस हो गया

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 10:50 AM (IST)

जेंडवूर्ट (नीदरलैंड) : फिनलैंड के फार्मूला वन ड्राइवर किमी राइकोनेन मौजूदा एफवन सत्र के बाद संन्यास लेंगे। इसके साथ ही ‘आइसमैन' के नाम से मशहूर राइकोनेन के दो दशक लंबे करियर का अंत होगा। वह 2007 में विश्व चैंपियन बने थे। 

राइकोनेन का अल्फा रोमियो टीम के साथ अनुबंध इस साल खत्म हो रहा है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने की जानकारी दी। राइकोनेन ने लिखा, ‘बस हो गया। यह फार्मूला वन में मेरा आखिरी सत्र होगा। मैंने पिछली सर्दियों में यह फैसला किया था। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन इस सत्र के बाद नई चीजों का समय होगा।' 

Content Writer

Sanjeev