IPL 2026: KKR का बड़ा फैसला, चोटिल आकाश दीप की जगह इस नए गेंदबाज पर लगाया दांव
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 03:41 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: Kolkata Knight Riders को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप को लंबर स्ट्रेस इंजरी (पीठ की चोट) हुई है, जिसके बाद वह पूरे सीजन नहीं खेल पाएंगे। अब वह बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
सौरभ दुबे को मिला मौका
आकाश दीप की जगह KKR ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज Saurabh Dubey को टीम में शामिल किया है। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में लिया गया है। सौरभ दुबे इससे पहले भी IPL टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल थे, लेकिन चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।
कौन हैं सौरभ दुबे?
Saurabh Dubey विदर्भ के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं और इंडिया इमर्जिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। हालांकि लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जहां उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं और उनका औसत 23.31 रहा है। एक मैच में उन्होंने चार विकेट भी लिए थे। यानी टी20 में अनुभव कम है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है।
KKR की तेज गेंदबाजी को लगा झटका
Kolkata Knight Riders की फास्ट बॉलिंग यूनिट को इस सीजन कई झटके लगे हैं। हर्षित राणा पहले ही सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि Matheesha Pathirana चोटिल हैं। वहीं Mustafizur Rahman की जगह Blessing Muzarabani को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में इस बार KKR की तेज गेंदबाजी काफी हद तक नए और कम अनुभवी गेंदबाजों पर निर्भर करेगी।
IPL 2026 में KKR की टीम
IPL 2026 में KKR की कप्तानी Ajinkya Rahane करेंगे। टीम में Rinku Singh, Andre Russell, Sunil Narine, Cameron Green और Umran Malik जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर इस सीजन टीम की जिम्मेदारी रहने वाली है।

