KKR vs GT, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 10:27 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में शनिवार, 16 मई को Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans के बीच ईडन गार्डन्स में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें बिल्कुल अलग परिस्थितियों में मैदान पर उतरेंगी। गुजरात लगातार पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 की रेस में मजबूत स्थिति में है, जबकि कोलकाता के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है।
KKR vs GT हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 6
गुजरात टाइटंस जीती: 4
कोलकाता नाइट राइडर्स जीती: 1
बेनतीजा: 1
ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 187 से 200 रन के बीच रहा है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद दे सकती है। हालांकि शुरुआत में स्पिनर्स को हल्की मदद मिलने की उम्मीद है।
कोलकाता मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग नहीं है। शुक्रवार शाम प्री-मानसून तूफान जरूर आया था, लेकिन अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि खिलाड़ियों को उमस काफी परेशान कर सकती है और “फील्स लाइक” तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस सीजन बेहतरीन संतुलन के साथ खेल रही है। टीम का टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की तेज गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही है। पिछले मुकाबले में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था।
KKR की राह मुश्किल
डिफेंडिंग चैंपियन KKR का सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआती छह मैचों में टीम सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी थी, लेकिन इसके बाद लगातार चार जीत दर्ज कर वापसी की। हालांकि RCB के खिलाफ हार ने उनकी प्लेऑफ की राह फिर मुश्किल बना दी है। अब अजिंक्य रहाणे की टीम को बाकी मैच जीतने के साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
मैच और टॉस टाइमिंग
टॉस: शाम 7:00 बजे
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क; जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध
संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती / सौरभ दुबे
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा.

