केएल राहुल का IPL में बड़ा रिकॉर्ड, एक ही टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 11:35 AM (IST)

मुंबई : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने यह उपलब्धि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 37वें मैच में एक अद्भुत शतक के साथ हासिल की। 

मुंबई के खिलाफ केएल राहुल

94 (60) मैच गंवाया (मई 2018)
71* (57) मैच जीता (मार्च 2019)
100* (64) मैच गंवाया (अप्रैल 2019)
17 (19) मैच गंवाया (अक्तूबर 2020)
77 (51) मैच जीता (अक्तूबर 2020)
60* (52) मैच जीता (अप्रैल 2021)
21 (22) मैच गंवाया (सितंबर 2021)
103* (60) मैच जीता (अप्रैल 2022)
103* (62) मैच जारी (अप्रैल 2022)

लखनऊ के कप्तान ने पांच बार के चैंपियन मुंबई के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाकर अपनी टीम को कुल 168 रनों तक पहुंचाया, जहां उन्होंने मुंबई को 36 रनों से हराया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल का यह तीसरा शतक है।
राहुल ने कुछ दिन पहले 16 अप्रैल को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन एमआई के खिलाफ 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद (103) रन बनाए। लखनऊ ने वह मुकाबला आराम से 18 रन से जीत लिया था। 

वहीं राहुल ने तीन साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था। आईपीएल 2022 में मुंबई और लखनऊ के बीच पहले मैच में भी राहुल ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शतक बनाया। केएल राहुल ने रविवार को टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News