टी20 में केएल राहुल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बने

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 10:15 AM (IST)

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और 6000 टी20 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए है। राहुल ने यह उपलब्धि मंगलवार को यहां नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की। 

केएल राहुल ने कोहली के 184 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 138.18 की स्ट्राइक रेट से 179 पारियों में टी20 में 6000 रन पूरे करते हुए ये रिकार्ड अपने नाम किया। लखनऊ के कप्तान अब ऑल टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से पीछे हैं। राहुल भी आईपीएल 2022 के उन दो बल्लेबाजों में से एक हैं जो राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के अलावा शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। 

मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस की 96 रनों की पारी और जोश हेजलवुड की चार विकेट की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया। लखनऊ रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने अगले आईपीएल 2022 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगा। 

Content Writer

Sanjeev