केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की यह खास फोटो
punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 05:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल का नाम अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ जोड़़ा जाता रहा है। इन दोनों की नज़दीकियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में आथिया शेट्टी ने अपना जन्मदिन मनाया और उनको जन्मदिन की बधाई देने में केएल राहुल कहां पीछे रहने वाले थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर आथिया शेट्टी की फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए आथिया को जन्मदिन की बधाई दी। इस फोटो में केएल राहुल आथिया को गले लगाते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए राहुल ने प्यार के साथ लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मेरे पागल बच्चे। उनकी इस फोटो पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी।
गौर हो कि आथिया शेट्टी ने 5 नवंबर को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। उनके इस जन्मदिन को केएल राहुल की सोशल मीडिया पोस्ट ने यादगार बना दिया। इन दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें सामने आती रहती है और दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। इन केएल राहुल और आथिया दोनों ने ही कभी भी अपने इस रिश्ते को नहीं कबूला है और वह एक दूसरे को अच्छे दोस्त बताते हैं।