IPL 2022 में केएल राहुल का दूसरा शतक, बटलर की बराबरी पर पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 10:39 PM (IST)

खेल डैस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। सीजन में यह केएल राहुल का दूसरा शतक है जबकि आईपीएल इतिहास का चौथा। अगर 2020 के बाद की बात की जाए तो आईपीएल में बतौर कप्तान शतक लगाने में केएल राहुल आगे हैं। आईपीएल कप्तानों ने 3 साल में सिर्फ 4 शतक लगाए जिनमें 3 राहुल के नाम पर हैं। 

- केएल राहुल के आईपीएल 2022 में 15 छक्के हो गए हैं। जोस बटलर 32 छक्के लगाकरपहले नंबर हैं। चौके लगाने में राहुल 33 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पहले पर 41 चौकों के साथ जोस बटलर तो दूसरे पर पृथ्वी शॉ (34) बने हुए हैं। 


आईपीएल में सर्वाधिक शतक
6 क्रिस गेल (141 पारी)
5 विराट कोहली (207 पारियां)
4 जोस बटलर (71 पारियां)
4 केएल राहुल (93 पारियां)
4 शेन वॉटसन (141 पारी)
4 डेविड वार्नर (155 पारियां)

टी-20 में नाम हुए छह शतक (भारतीय रिकॉर्ड)
6 रोहित शर्मा (4 इंटरनेशनल, 1 घरेलू टूर्नामेंट)
6 केएल राहुल (2 इंटरनेशनल, 4 आईपीएल)
5 विराट कोहली (0 इंटरनेशनल, 5 आईपीएल) 

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन 
491 जोस बटलर, राजस्थान
368 केएल राहुल, लखनऊ
295 हार्दिक पांड्या, गुजरात
255 फाफ डु प्लेसिस, बेंगलुरु
254 पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स
अगर ओवरऑल ट्वंटी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो क्रिस गेल 22 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में छह शतक लगाए हैं।  

Content Writer

Jasmeet