केएल राहुल ने खेली 152 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी, टी20 में बना गए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:58 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने 152 रन की पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। राहुल पुरुषों के टी20 में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा।
दिल्ली के अरुण जेतली मैदान में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 152 रन की पारी खेली जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। अब राहुल पुरुषों के टी20 में किसी सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले तिलक वर्मा ना मेघालय के खिलाफ राजकोट मे 2024 में 151 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंन 2025 में बंगाल के खिलाफ 148 रन की पारी खेली थी।
पुरुषों के टी20 में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
152* - केएल राहुल बनाम PBKS, दिल्ली, 2026
151 - तिलक वर्मा बनाम मेघालय, राजकोट, 2024
148 - अभिषेक शर्मा बनाम बंगाल, सिकंदराबाद, 2025
147 - श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम, इंदौर, 2019
146* - पुनीत बिष्ट बनाम मिज़ोरम, चेन्नई, 2021
मैच की बात करें तो केएल राहुल (नाबाद 152) की शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बनाए। यह आईपीएल में कैपिटल्स का सर्वोच्च स्कोर है। राहुल ने 67 गेंदों की नाबाद पारी के साथ दूसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (44 गेंदों में 91) के साथ 220 रन की साझेदारी की। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बर्टलेट ने एक-एक विकेट लिए।

