केएल राहुल अगले महीने करेंगे शादी!, श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 05:23 PM (IST)

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से शादी करने वाले हैं। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वह शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में खिलाड़ी की तरफ से कोई भी पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। 

इससे पहले भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की जानकारी सामने आई थी। एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि  तीन दिन भव्य समारोह में शादी की तारीखें 21 जनवरी से 23 जनवरी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक समारोह के लिए करीबी दोस्तों और परिवार को बुलाए जाने की उम्मीद है। शादी का स्थान सुनील शेट्टी का खंडाला फार्महाउस - जहान है जो मुंबई के पास बताया गया है। पिछले तीन साल से साथ रहने के बाद इस कपल ने एक साल पहले ही अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। 

गौर हो कि श्रीलंका तीन जनवरी से 15 जनवरी तक तीन टी20 और तीन वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा के भी इस सीरीज से बाहर रहने की संभावना है क्योंकि वह अभी बांग्लादेश दौरे के दौरान लगी चोट से उभर नहीं पाए हैं। 

रोहित और केएल राहुल का 2022 में प्रदर्शन 

रोहित और केएल राहुल के लिए बल्ले से 2022 बहुत अच्छा नहीं रहा। रोहित शर्मा ने 2022 में कई बार अपने 'हिटमैन' टैग पर खरा उतरने के लिए संघर्ष किया। इस साल दो टेस्ट मैचों में रोहित ने 46 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 30 की औसत से 90 रन बनाए। आठ एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 41.50 के औसत से 249 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ 76* रन शामिल हैं। 

रोहित ने इस साल 29 टी20 पारियों में 24.29 के औसत और 134.42 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक और 72 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 656 रन बनाए। कुल मिलाकर इस साल 40 पारियों में रोहित ने 1000 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहते हुए 995 रन बनाए। ये रन 27.63 के औसत से आए जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं। 2012 के बाद पहली बार उन्होंने पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया। 

दूसरी और केएल ने इस साल चार टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 17.12 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 137 रन बनाए। उनका टेस्ट में इस साल बेस्ट स्कोर 50 है। एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 27.88 की औसत से 251 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक और 73 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। इस साल 16 टी20 मैचों में उन्होंने 28.93 की औसत से 434 रन और 62 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह अर्धशतक बनाए। इस साल कुल मिलाकर 30 मैचों में केएल ने 25.68 की औसत से 822 रन बनाए हैं, जिसमें नौ अर्धशतक शामिल हैं। 

Content Writer

Sanjeev