क्लासेन ने किया धोनी-उथप्पा का रिकॉर्ड बराबर

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 09:36 PM (IST)

जालन्धर : राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण मैच में हेनरिक क्लासेन को अंतिम-11 में जगह दी गई थी। क्लासेन ने इसका पूरा फायदा उठाया। मुश्किल विकेट पर जब राजस्थान बड़ा स्कोर बनाने में पिछड़ रहा था तब क्लासेन ने बल्ले से राजस्थान को थामा। पहले उन्होंने 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए, बाद में विकेट के पीछे जौहर दिखाते हुए तीन सटंम्प और एक कैच भी पकड़ा। 

क्लासेन के नाम पर अब आईपीएल में सर्वाधिक तीन बल्लेबाजों को स्टंम्प आऊट करने का यूनिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले एमएस धोनी दो बार तो रोबिन उथप्पा एक बार यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। क्लासेन ने आरसीबी के  ओपनर पार्थिव पटेल, मनदीप सिंह और एबी डिविलियर्स को श्रेयस गोपाल की गेंदों पर स्टंम्प आउट किया जबकि बेन लॉघलिन की गेंद पर सरफराज खान को कैच आउट किया। धोनी ने यह रिकॉर्ड दो बार बनाया है। खास यह है कि दोनों बार उनके सामने टीम कोलकाता नाइट राइडर्स थी। वहीं रोबिन उथप्पा ने यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2017 में बनाया था।

Punjab Kesari