सुशील ने जड़ा प्रतिद्वंद्वी पहलवान को मुक्का : जानिए 5 ऐसे घटनाक्रम जब वह आए विवादों में

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 12:12 PM (IST)

नई दिल्ली : आईजीआई स्टेडियम में विश्व चैम्पियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल्स में एक बार फिर से विवाद हुआ। खास बात यह थी कि इस बार भी विवाद से एक कॉमन नाम जुड़ा था। यह नाम था- सुशील कुमार का। ट्रायल के दौरान विरोधी खिलाड़ी जितेंदर कुमार ने उनपर जानबूझकर आंख पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। मैच हारने के बाद निराश जितेंदर ने कहा- सभी ने देखा कि वह किस तरह से लड़ा। मैं कुश्ती लड़ रहा था और वह कुछ ओर। मुझे आंख में चोट लगने के बाद दिखना मुश्किल हो गया था। वह बेमतलब ब्रेक ले रहा था। जितेंदर के आरोपों का कोच जयवीर ने भी समर्थन किया। वह बोले- सुशील ईमानदारी से नहीं लड़ा। उसने ऐसा जान बूझकर किया। 2012 ओलंपिक में भी उसने यही किया था। रैफरी भी उसके साथ थे। हालांकि इन आरोपों से सुशील ने इंकार किया है। आइए आपको बताते हैं कि सुशील कब-कब विवादों में फंसे।

नर सिंह विवाद


2016 रियो ओलिम्पिक के दौरान सुशील सबसे बड़े विवाद में फंसे थे। दरअसल पहलवान नर सिंह ओलिम्पिक के लिए हुए ऑफिशियल ट्रायल में जीत गए थे। सुशील ने दावा किया है कि वह ओलिम्पिक मेडलिस्ट है। ऐसे में उन्हें मौका मिलना चाहिए। मामला हाईकोर्ट में गया। जहां सुशील ने कहा कि वह ट्रायल चाहते हैं। जो जीता वह ओलिम्पिक में जा सकता है। नर सिंह भी इसके लिए तैयार थे। लेकिन ट्रायल से पहले ही खबर आ गई कि नर सिंह प्रतिबंधित दवाएं लेने के कारण रैसलिंग से बैन कर दिए गए हैं। नर सिंह और सुशील की यह टसल लंबे समय तक चर्चा में रही थी।

तीन पहलवानों ने दिया वॉकओवर


नैशनल स्तर की रैसलिंग चैम्पियनशिप में सुशील कुमार को तीन पहलवानों ने वॉकओवर दे दिया था। वॉकओवर यानी विरोधी पहलवान का लडऩे से इंकार करना। हालांकि सुशील की यह जीत विवादित भी रही। आरोप लगा कि सुशील ने विरोधी खिलाडिय़ों को मैच न लडऩे के लिए धमकाया था। हालांकि ऐसा बाद में कुछ साबित नहीं हो पाया। लेकिन यह मामला खूब तूल पकड़ा था।

विरोधी खिलाड़ी को पीटने पर हुई थी एफआईआर


कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जब ट्रायल चल रहे थे तब सुशील पर अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी प्रवीण राणा को पिटने तक का आरोप लगा था। दरअसल सुशील और राणा में हुए मैच के बाद दोनों पहलवानों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। आरोप लगा कि सुशील ने प्रवीण राणा और उनके भाई नवीन पर हाथ उठाया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। सुशील ने इस दौरान राणा पर गेम के दौरान चिकौटी काटने का भी आरोप लगाया था।

हितों का टकराव मामले में भी घिरे


खेल मंत्री विजय गोयल ने जब सुशील को आने वाले तीन ओलिम्पिक के लिए ऑब्र्जवर लगाया तो यह बात भी विवादों में आ गई। दरअसल कोई भी एक्टिव स्पोटर््सपर्सन इस पद पर रह नहीं सकता था। ऊपर से पहलवान नर सिंह ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर इस बात पर आपत्ति जता दी कि सुशील का मामला हितों के टकराव का है। वह सिर्फ अपने ससुर सतपाल के अखाड़े के पहलवानों को ही प्राथमिकता देगा।

Jasmeet